होम नोएडा में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 46 कोरोना संक्रमित मरीज

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 18, 2020 07:49 PM

नोएडा में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 46 कोरोना संक्रमित मरीज

नोएडा में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 46 कोरोना संक्रमित मरीज

नोएडा में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 46 कोरोना संक्रमित मरीज

सोमवार को एक साथ कोरोना के 46 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के तीन कंपनियों के चलते 46 लोगों में कोरोना पाया गया है। 46 में से 31 मरीज नोएडा और ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं जबकि 15 लोग गाजियाबाद, फरीदाबाद और दिल्ली के रहने वाले हैं। एक साथ 46 कोरोना के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं।

सोमवार की शाम को गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन में बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा की ओप्पो मोबाइल्स कंपनी, वीवो इंडस्ट्रियल एरिया और नोएडा में जी मीडिया में कोरोना वायरस का संक्रमण व्यापक रूप से मिला है। इसके चलते एक साथ बड़ी संख्या में लोगो कोरोना वायरस के शिकार हुए हैं। तीनों कंपनियों को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया गया है। वहां कंटेनमेंट ड्राइव चलाई जा रही है।

उत्तर प्रदेश में 27 लैब में टेस्टिंग की जा रही है। उधर, कोरोना संक्रमितों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 9 हजार 114 सैंपल की जांच हुई, जिनमें से 208 पॉजिटिव मिले। इतनी बड़ी संख्या में पहली बार टेस्टिंग हुई है। यूपी में अब तक 4 हजार 464 संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रतापगढ़ में एक और प्रयागराज में दो संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों की संख्या 120 पहुंच चुकी है। अब तक 2 हजार 636 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इसके अलावा गाजियाबाद में कोरोना के 9 मरीज मिले हैं। वहीं लखीमपुर और नोएडा में 10-10 मरीज मिले हैं। आगरा-बस्ती-हरदोई-शाहजहांपुर में 4-4, मेरठ-सिद्धार्थनगर-लखनऊ-रामपुर-बहराइच-गाजीपुर-सीतापुर-पीलीभीत में 8-8, कानपुर-संभल-मुजफ्फरनगर-बरेली-श्रावस्ती-देवरिया में 3-3, फिरोजाबाद-बागपत-कन्नौज-बलरामपुर-भदोही-मऊ-वाराणसी में 1-1, मुरादाबाद-अलीगढ़ और अंबेडकरनगर में 7-7, प्रयागराज में 6, गोंडा में 5, औरैया-अमेठी-महाराजगंज-बलिया-फतेहपुर और कुशीनगर में 2-2 मरीज मिले हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)