होम US ने भारत को दान किए 200 वेंटिलेटर्स, कहा- HCQ का बदला नहीं है

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 19, 2020 07:43 PM

US ने भारत को दान किए 200 वेंटिलेटर्स, कहा- HCQ का बदला नहीं है

US ने भारत को दान किए 200 वेंटिलेटर्स, कहा- HCQ का बदला नहीं है

US ने भारत को दान किए 200 वेंटिलेटर्स, कहा- HCQ का बदला नहीं है

अमेरिका ने भारत को 200 वेंटिलेटर्स दान में दिए हैं. USAID की एक्टिंग डायरेक्टर रमोना एल हमजाई ने कहा कि अमेरिका की ओर से ये भेंट दोनों देशों की दोस्ती का प्रतीक है और इसे भारत की ओर से दिए गए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का बदला नहीं समझा जाना चाहिए.

50 वेंटिलेटर्स भारत पहुंचने वाले हैं

USAID की एक्टिंग डायरेक्टर रमोना एल हमजाई ने कहा कि 200 वेंटिलेटर्स में से 50 वेंटिलेटर की पहली खेप जल्द ही भारत पहुंचने वाली है. उन्होंने कहा कि USAID टीम ने 11 लाख डॉलर रकम जारी की है ताकि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए कई गतिविधियों को मदद पहुंचाई जा सके.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना के खिलाफ जंग में भारत को मजबूती

बता दें कि अमेरिका की ओर से USAID भारत में मेडिकल सप्लाई और वेंटिलेटर्स समेत जरूरी सामान मुहैया करा रहा है. रमोना एल हमजाई ने कहा कि ये हमारी ओर से उपहार है. उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि इन वेंटिलेटर्स को जल्द से जल्द भारत पहुंचाया जा सके और जरूरतमंद अस्पतालों को दिया जा सके. अमेरिका ने कहा कि ये वेंटिलेटर्स कोरोना के खिलाफ भारत की जंग को मजबूती देंगे.

HCQ का बदला नहीं

जब रमोना एल हमजाई से पूछा गया कि क्या ये वेंटिलेटर्स दान-प्रतिदान (quid pro quo) जैसी चीज है तो उन्होंने इससे इनकार किया. बता दें कि जब अमेरिका में कोरोना की मार सबसे ज्यादा थी तो भारत ने मदद स्वरूप अमेरिका को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट दिया था.

रमोना एल हमजाई ने कहा कि ये साझेदारी की बात है, हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि ये भारत और अमेरिका की साझेदारी के बीच की बात है.

उन्होंने कहा कि दोनों देश एक दूसरे को मदद करने के लिए अपना सर्वोत्तम काम कर रहे हैं, जिससे एक दूसरे की जरूरतें पूरी हो सकें. इसके अलावा हम यह भी कहना चाहेंगे कि अमेरिका में घरेलू इस्तेमाल के लिए पर्याप्त मात्रा में वेंटिलेटर्स उपलब्ध हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)