होम 53,000 के करीब पहुंचा कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा

समाचारखेल Alert Star Digital Team May 7, 2020 03:03 PM

53,000 के करीब पहुंचा कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा

53,000 के करीब पहुंचा कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा

53,000 के करीब पहुंचा कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा

 देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 89 लोगों की मौत हो जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,783 हो गई है। इस दौरान 3,561 संक्रमण के नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 52,952 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 15,266 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है। कोविड-19 से संक्रमित 35,902 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, इस प्रकार, करीब 28.83 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। कुल मामलों में 111 विदेश नागरिक भी शामिल हैं। 

मंत्रालय ने बताया कि बुधवार सुबह से कुल 89 मरीजों की जान गई है। इनमें से, महाराष्ट्र में 34, गुजरात में 28, मध्य प्रदेश में नौ उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में चार-चार, राजस्थान में तीन, पंजाब और तमिलनाडु में दो-दो और दिल्ली, हरियाणा तथा ओडिशा में एक-एक मरीज की मौत हुई है। देश में कोविड-19 से हुई 1,783 मौतों में से सबसे ज्यादा 651 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। इसके बाद गुजरात में 396, मध्य प्रदेश में 185, पश्चिम बंगाल में 144,राजस्थान में 92, दिल्ली में 65, उत्तर प्रदेश में 60 और आंध्र प्रदेश में 36 मरीजों ने दम तोड़ा है। तमिलनाडु में मृतक संख्या 35 तक पहुंच गई है, जबकि तेलंगाना और कर्नाटक में 29-29 लोगों की संक्रमण ने जान ली है।

पंजाब में कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या 27 है, जम्मू कश्मीर में आठ और हरियाणा में सात मरीजों की जान इस संक्रमण ने ली है। केरल और बिहार में चार-चार रोगियों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में तीन लोगों की मौत हुई। ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में दो-दो संक्रमितों की मौत हुई है। मेघालय, चंडीगढ़, उत्तराखंड और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)