होम जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए शख्स का आतंकवादियों से लिंक
जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए शख्स का आतंकवादियों से लिंक
। पुलिस और सेना के एक संयुक्त दल ने मंगलवार सुबह जम्मू क्षेत्र के डोडा से आतंकवादियों के साथ कथित संबंधों के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी रक्षा सूत्रों से मिली।
सूत्रों ने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई।
सूत्रों ने बताया कि तनवीर अहमद मलिक पिछले कुछ महीनों से लापता था और उसे खुफिया इनपुट के आधार पर डोडा के तंत्र इलाके से पकड़ा गया।
महानिरीक्षक जम्मू मुकेश सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए आईएएनएस को बताया कि मलिक 15 जनवरी को मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर 'हारून अब्बास' से जुड़ा था।
सिंह ने कहा, "पकड़े गए व्यक्ति का आतंकवादियों से संबंध थे और वह लगातार उनके संपर्क में था।"
पुलिस ने चिनाब घाटी क्षेत्र में हिंसा की घटनाओं के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए जांच शुरू कर दी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।