होम दिल्ली : 24 घंटे में 40 लोग ही बिना मास्क के मिले

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 5, 2020 03:34 PM

दिल्ली : 24 घंटे में 40 लोग ही बिना मास्क के मिले

दिल्ली : 24 घंटे में 40 लोग ही बिना मास्क के मिले

दिल्ली : 24 घंटे में 40 लोग ही बिना मास्क के मिले

करोड़ों की आबादी वाली राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे में सिर्फ 40 लोग ही बिना मास्क पहने पकड़े गए। इन सभी को मास्क पहनने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। दिनोंदिन इस श्रेणी में लोगों की कम होती संख्या इस बात का द्योतक है कि दिल्ली वालों को लॉकडाउन और मास्क की अहमियत समझ आने लगी है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय द्वारा बीते 24 घंटों में जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक, 94 ऐसे लोग भी पकड़े गए, जो लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे। इन सभी के खिलाफ धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। जबकि 65 दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत 2509 लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।इसी तरह बीते 24 घंटे में दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर 66 डीपीएक्ट के तहत 195 वाहन जब्त कर लिए। इस अवधि में 588 लोगों को मूवमेंट पास भी जारी किए गए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)