होम अब रुड़की से दिखा हिमालय की बर्फीली चोटियों का नज़ारा
अब रुड़की से दिखा हिमालय की बर्फीली चोटियों का नज़ारा
कोरोनावायरस भले ही पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है, लेकिन कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते धरती साफ हवा में जी रही है. प्रदूषण का स्तर कम होने से दुनिया भर में प्रकृति के खूबसूरत नजारे सामने आने लगे हैं. लॉकडाउन के चलते पर्यावरण और नदियां बहुत तेजी से स्वच्छ हो रहे हैं. उत्तराखंड में भी लॉकडाउन का असर दिखने लगा है. प्रदूषण कम होने के चलते आसमान इतना साफ हो गया है कि रुड़की से ही हिमालय पर्वत की चोटियां दिखाई देने लगी हैं.
आज तक की खबर के मुताबिक रुड़की से गंगोत्री रेंज के पहाड़ दिखाई दे रहे हैं. रुड़की से गंगोत्री की दूरी कम से कम 312 किलोमीटर है. इसके बावजूद आसमान साफ होने से गंगोत्री के खूबसूरत पहाड़ों की चोटियां दिखाई दे रही हैं. रुड़की से की धौलाधार रेंज भी नजर आने लगी है.
इससे पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से भी धौलाधार रेंज के पहाड़ दिख रहे थे. सहारनपुर में वायु प्रदूषण बताने वाला वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 40 से भी नीचे पहुंच गया है. हवा में प्रदूषण के तौर पर उड़ने वाले कण गायब हो चुके हैं. इसके चलते बर्फ से ढकी पहाड़ियां और पर्वत श्रृंखलाएं साफ दिखाई देने लगी हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।