होम UP में 300 करोड़ से ज्यादा की शराब की बिक्री

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 5, 2020 03:22 PM

UP में 300 करोड़ से ज्यादा की शराब की बिक्री

UP में 300 करोड़ से ज्यादा की शराब की बिक्री

UP में 300 करोड़ से ज्यादा की शराब की बिक्री

लखनऊ. लॉकडाउन का तीसरा फेज झेल रहे लखनऊ शहर का नजारा सोमवार सुबह से ही बदला हुआ दिखा। खाली रहने वाली सड़कों पर सुबह सात बजे से ही लोगों की चहलकदमी शुरू हो गई। कोई झोला तो कोई कैरी बैग लेकर शराब की दुकान की ओर जाता दिखा।

दुकानदारों ने भी पूरी तैयारी कर रखी थी। चूने से गोले और रस्सियों से घेराबंदी की गई थी। 10 बजते ही दुकानों के शटर खुले तो लोग शराब खरीदने टूट पड़े। छुट्टे की दिक्कत न हो इसलिए लोग कीमत जोड़कर रकम लाए थे।

अलीगंज, महानगर, हसनगंज, हजरतगंज, ठाकुरगंज, कैसरबाग, आलमबाग, सुशांत गोल्फ सिटी, पीजीआई, काकोरी, मोहनलालगंज, गोमतीनगर, विभूतिखंड, चिनहट सहित कई जगहों पर कहीं आठ तो कहीं नौ बजे से पहले ही शराब खरीदने वालों की लाइन लग गई। कई इलाकों में तो लाइन आधे से एक किमी तक लंबी थी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। नरही में खुद डीसीपी (सेंट्रल) दिनेश सिंह को लाठी लेकर उतरना पड़ा। कई जगह लोगों ने नियमों की धज्जियां उड़ा दीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शराब कारोबारियों की मानें तो यूपी में सोमवार को 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब और बियर बिकी। लखनऊ में साढ़े छह करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब बिकी।

यूपी लिकर सेलर वेलफेयर असोसिएशन के महासचिव कन्हैया लाल मौर्य का कहना है कि गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फनगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, प्रयागराज जैसे दर्जन भर जिलों में पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब सोमवार को बिकी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)