होम खेल मंत्रालय ने ईमेल से मांगे राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकन
खेल मंत्रालय ने ईमेल से मांगे राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकन
खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय पुरस्कारों के दावेदारों को ईमेल के जरिए नामांकन भेजने को कहा है. मंगलवार को खेल मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि इस साल नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए दावेदार अपना नामांकन ईमेल के जरिए भेजें. खेल मंत्रालय ने ये फैसला कोविड-19 महामारी के चलते लिया है. क्योंकि कोरोनावायरस के कारण घोषित किए गए लॉकडाउन के चलते अभी तक नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के नामांकन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी और लगातार इसमें देरी हो रही थी. अमूमन राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकन की प्रक्रिया अप्रैल में शुरू हो जाती थी.
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड की कई श्रेणियां हैं जिनके लिए वाजिब कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाता है. ये पुरस्कार खेलों में विशिष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों को दिए जाते हैं. इस दौरान खेलों के सबसे बड़े पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भी खिलाड़ियों की चयन किया जाता है.
वैसे राष्ट्रीय खेलों के नामांकन के लिए ये प्रक्रिया अप्रैल में शुरू हो जाती थी. लेकिन इस साल कोविड-19 महामारी के चलते मई में नामांकन प्रक्रिया शुरू की जा रही है. खेल मंत्रालय की तरफ से जारी सरकुलर में कहा गया, कि इस साल कोरोनावायरस के कारण नामांकन की हार्ड कॉपी भेजने की जरूरत नहीं है, नामांकन के लिए अभ्यर्थी स्कैन कॉपी अपने साइन के साथ भेजें, खेल मंत्रायल की तरफ से ये भी कहा गया कि निर्धारित तारीख तक सभी अभ्यर्थी अपना नामांकन भेज दें. नामांकन भेजने की आखिरी तारीख 3 जून है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।