होम दिल्ली में शराब खरीदने वालों पर की गई फूलों की बारिश

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 5, 2020 03:28 PM

दिल्ली में शराब खरीदने वालों पर की गई फूलों की बारिश

दिल्ली में शराब खरीदने वालों पर की गई फूलों की बारिश

दिल्ली में शराब खरीदने वालों पर की गई फूलों की बारिश

कोरोना संकट के बीच चरमराई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए राज्य सरकारें अब शराब का सहारा ले रही हैं. इसका प्रमाण लॉकडाउन (Lockdown) के बीच शराब की दुकानें फिर से खोलकर सरकारों ने दे दिया है. इसके साथ ही सरकारों ने शराब पर टैक्स भी बढ़ा दिया है. दिल्ली सरकार (Government) ने भी राजधानी में मंगलवार (Tuesday) से शराब 70 प्रतिशत तक महंगी कर दी है. दिल्ली सरकार (Government) के उपायुक्त (आबकारी) संदीप मिश्रा ने देर रात यह आदेश जारी किया. शराब की कीमतें बढ़ने के बावजूद दिल्ली के चंदर नगर इलाके में मंगलवार (Tuesday) को शराब की दुकानों के बाहर लंबी कतार में खड़े लोगों पर एक शख्स ने फूलों की की वर्षा कर उनका स्वागत किया. इसका कारण पूछे जाने पर उस व्यक्ति ने कहा कि आप हमारे देश की अर्थव्यवस्था हैं, सरकार (Government) के पास कोई पैसा नहीं है.

गौरतलब है कि 40 दिन बाद सोमवार (Monday) को शराब की दुकानें जब फिर से खोली गईं, तो दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ गई थी. कुछ जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन भी किया गया था. कई जगह शराब की दुकानों को भीड़ के अनियंत्रित होने और सामाजिक दूरी का पालन न करने की वजह से बंद भी करना पड़ा. यही नहीं, कई जगह भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस (Police) को हल्के बल का इस्तेमाल भी करना पड़ा था. इसके बाद दिल्ली सरकार (Government) ने शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखने की सूरत (Surat) में यह छूट वापस लेने की बात कही थी. केन्द्रीय गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने सोमवार (Monday) से लॉकडाउन (Lockdown) की अवधि दो और सप्ताह के लिए बढ़ा दी थी. साथ ही ग्रीन और ऑरेंज जोन में शराब और तंबाकू की दुकाने खोलने की अनुमति दी थी, लेकिन मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश में कहा गया था कि दुकानदारों के साथ-साथ खरीदारों को भी सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करना होगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)