होम सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना हुई तो उस क्षेत्र को सील कर देंगे: केजरीवाल
सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना हुई तो उस क्षेत्र को सील कर देंगे: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि आज दिल्ली में कुछ दुकानों पर अव्यवस्था देखी गई। मुख्यमंत्री ने कहा, 'आज मुझे थोड़ा दुःख हुआ कि कुछ दुकानों पर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा। इससे वो अपने और अपने परिवार का नुकसान कर रहे हैं। अगर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा गया तो दुकानों को बंद करने से पीछे भी नहीं हटेंगे।'
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर हमें किसी क्षेत्र से सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना और दूसरे मानदंडों के उल्लंघन के बारे में पता चलता है, तो हमें उस क्षेत्र को सील करना होगा और वहां दी गई रियायतों को वापस लेना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा, 'मास्क पहने बिना घर से बाहर न निकलें। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। अपने हाथों को लगातार साफ करते रहें।'अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश को तीन जोन में बांटा गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।