होम कानपुर में 14 और मिले कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 232

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 3, 2020 02:53 PM

कानपुर में 14 और मिले कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 232

कानपुर में 14 और मिले कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 232

कानपुर में 14 और मिले कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 232

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना वायरस संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं जिसके चलते कोरोना पॉजिटिव की संख्या 232 पहुंच गई है जबकि 17 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है और चार की मृत्यु हो गयी है।

स्वास्थ विभाग के सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार देर रात को 14 और में करोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिन्हें हैलट अस्पताल के कोविड-19 हॉस्पिटल भर्ती कराकर इलाज शुरू कर दिया गया है। नये मरीजों में 11 पुलिस कर्मी शामिली है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 अशोक शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ विभाग के द्वारा कुछ सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें मेडिकल कॉलेज व प्राइवेट पैथोलॉजी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 14 लोगों में करोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनको इलाज के लिए कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मरीजों की संख्या 232 हो गई है जिसमें एक्टिव केस 211 है जिसमें 11 पुलिस कर्मी शामिल है।

उन्होंने कहा आज हमने 193 सैंपल और भेजे हैं। लेकिन यह बेहद चिंता का विषय है अभी भी लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं जिसके चलते लोग संक्रमित हो रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)