एन आर एम यू शाहजहांपुर द्वारा मजदूर दिवस मनाया गया
एन आर एम यू शाहजहांपुर द्वारा मजदूर दिवस मनाया गया
शाहजहांपुर (नंदलाल सिंह) एनआरएमयू शाहजहांपुर द्वारा रेलवे कर्मचारियों के साथ स्टेशन परिसर में मजदूर दिवस मनाया गया शाखा सचिब नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में शारीरिक दूरी के नियमो का पूर्णतः पालन करते हुए शहीद स्तंभ स्थापित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात ऑन ड्यूटी रेल कर्मियों आरपीएफ व जीआरपी कर्मचारियों का नरमू पदाधिकारियो द्वारा माल्यर्पण कर व फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया गया कर्मचारियों को स्वनिर्मित मास्क भी वितरित किये गए व कोरोना काल मे अपनी जान की परवाह न कर रेलसंचालन कर रहे रेलकर्मियों की हौसला अफजाई की गयी इस अवसर पर शाखा सचिव ने कहा कि आज कोरोना जैसी महामारी से जब पूरा देश जूझ रहा है तब पुलिस मेडिकल स्टाफ के साथ हमारा रेलवे स्टाफ भी रात दिन विषम परिस्थितियों में अपनी कर्तव्यनिष्ठ भावना से रेल सेवा देश सेवा कर रहा है परंतु हर तरफ मीडिया में मेडिकल और पुलिस विभाग की चर्चा है जबकि इस समय खाद्यान्न व जरूरी दवा एवम अन्य सामानों को लाने एवम ले जाने के लिए हमारा रेल विभाग भी रात दिन देश के लिए योगदान कर रहा है ऐसे में आज मजदूर दिवस पर एनआरएमयू ने अपने रेलकर्मियों का सम्मान व हौसला बढ़ाने का काम किया है उन्होंने रेलकर्मियों से मास्क साबुन का प्रयोग व शारीरिक दूरी के नियमों का पूर्ण पालन करते हुए अपनी ड्यूटी को पूर्ण करने का आह्वान किया इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष रामोतार शर्मा मण्डल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी यतेंद्र त्रिवेदी रामनिवास स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार CHI त्रिलोक चंद sse सिंग्नल एस एन राव sse इलेक्ट्रिक कृष्ण कुमार कम्पनी कमांडर आरपीएफ एस डी मीना आदि उपस्थित रहे
Tags :
Alert Star Digital Team
एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।