होम नवरात्रे घर पर हो सकते हैं तो ईद क्यों नहीं- योगी आदित्यनाथ

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team May 2, 2020 01:55 PM

नवरात्रे घर पर हो सकते हैं तो ईद क्यों नहीं- योगी आदित्यनाथ

नवरात्रे घर पर हो सकते हैं तो ईद क्यों नहीं- योगी आदित्यनाथ

नवरात्रे घर पर हो सकते हैं तो ईद क्यों नहीं- योगी आदित्यनाथ

कोरोना वायरस की जंग में अभी सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एक जुट होकर काम कर रहे हैं। जनता के सहयोग की अपील कर रहे हैं। कोरोना संकट के बीच सभी व्यापार सहित मंदिर मस्जिद बंद है। इसके चलते यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के खिलाफ तैयारी में जमातियों के रवैये को सामने रखा। इस दौरान सीएम ने इस संकट में लोगों से घरों में त्योहार मनाने की अपील भी की है।



योगी ने लोगों से गुजारिश की है कि हमारे यहां मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च है। हमें महामारी से लोगों को बचाना है। पूजा हो या नमाज हम घर पर ही कर सकती है। जान है तो जहान है। लोगों ने नवरात्रे घर में मनाया है तो इसी तरह से अब लोग ईद भी घर में मनाएं। योगी ने कहा कि नवरात्र के दौरान हिंदुओं ने मंदिर नहीं गए बल्कि घर में ही पूजा की थी। तो अब रमजान में भी लोगों नमाज घर पर ही करें। और ईद भी घर पर ही मनाए।

जानकारी के लिए बता दें कि यूपी में अन्य राज्यों से लौट रहे श्रमिक सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन रहे हैं। कोरोना की लड़ाई में इनके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि बड़ी तादात में श्रमिक राज्य में आ रहे हैं तो सरकार ने लगभग दस लाख श्रमिकों के क्वारंटाइन करने की व्यवस्था की गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)