होम कोरोना: देश में मामले दोगुने होने की दर सुधरकर करीब 12 दिन

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 3, 2020 02:49 PM

कोरोना: देश में मामले दोगुने होने की दर सुधरकर करीब 12 दिन

कोरोना: देश में मामले दोगुने होने की दर सुधरकर करीब 12 दिन

कोरोना: देश में मामले दोगुने होने की दर सुधरकर करीब 12 दिन

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है. भारत में भी लगातार COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के कंफर्म केस 37 हजार पार कर गए हैं. इसमें से लगभग 10 हजार लोग ठीक हो चुके हैं और 1,200 से ज्यादा लोगों की जान जान जा चुकी है.

दुनियाभर में कोरोना वायरस के 33 लाख से ज्यादा मामले अब तक सामने आ चुके हैं. 2 लाख 38 हजार से ज्यादा लोगों की COVID-19 से मौत हो चुकी है. वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका, स्पेन, यूनाइटेड किगंडम, फ्रांस और जर्मनी हैं.

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश लॉकडाउन में है. 25 मार्च को लगाए गए लॉकडाउन को दूसरी बार बढ़ाया गया है. 17 मई तक पूरा देश लॉकडाउन में है, कुछ इलाकों में आंशिक छूट दी गई है. लॉकडाउन के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे मजदूरों, श्रद्धालुओं, छात्रों को घर पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने ट्रेनें चलाने को मंजूरी दे दी है. इसके लिए, भारतीय रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेने चलाने का फैसला लिया है, जो उन दोनों राज्यों के निवेदन पर चलाई जाएंगी, जहां मजदूर फंसे हों और जिस राज्य में उन्हें जाना हो.

  • कोरोना वायरस की जकड़ में पूरी दुनिया
  • 33 लाख से ज्यादा कंफर्म केस, सवा 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत
  • अमेरिका, स्पेन, फ्रांस, यूके सबसे ज्यादा प्रभावित
  • भारत में 37 हजार के पार हुए COVID-19 के केस
  • 1200 से ज्यादा लोगों की मौत
Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)