होम पुलिसकर्मियों पर गहराया संक्रमण का संकट, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक को दिए ये निर्देश

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 3, 2020 02:40 PM

पुलिसकर्मियों पर गहराया संक्रमण का संकट, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक को दिए ये निर्देश

पुलिसकर्मियों पर गहराया संक्रमण का संकट, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक को दिए ये निर्देश

 पुलिसकर्मियों पर गहराया संक्रमण का संकट, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक को दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा बलों में कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरते जाने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से इस संबंध में आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को बाहर से ट्रेनों से आ रहे प्रवासी लोगों के सम्बन्ध में अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सुरक्षा बलों में संक्रमण रोकने हेतु विशेष सतर्कता बरते जाने के निर्देश देते हुए इस संबंध में आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था करने को कहा। मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन-3 में संचालित किये जाने वाले उद्योग-धन्धों के लिए कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आज ही बंद के दौरान औद्योगिक गतिविधियों के संचालन के सम्बन्ध में परामर्श जारी किया जाए। उन्होंने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त को श्रम सुधार पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि लाभार्थियों के बैंक खाते में भरण-पोषण भत्ते की धनराशि यथाशीघ्र अंतरित कराई जाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)