होम रेडियो के जरिए होगी 9वीं और 10वीं कक्षाओं की पढ़ाई
रेडियो के जरिए होगी 9वीं और 10वीं कक्षाओं की पढ़ाई
लॉकडाउन की वजह से अब रेडियो के जरिए 9वीं और 10वीं कक्षाओं की पढ़ाई कराई जाएगी। जी हां, असम की बराक घाटी के शिक्षा अधिकारियों ने आल इंडिया रेडियो के सहयोग से कक्षा नौंवी और दसवीं के छात्रों को रेडियो के माध्यम से पढ़ाने की योजना बनाई है।
आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि तीन मई से आठ मई के बीच पहले चरण में कछार और हैलाकांडी जिले के छात्रों के लिए शिक्षकों द्वारा रिकार्ड किए गए लेक्चर प्रसारित किए जाएंगे।बराक घाटी में करीमगंज जिला भी है लेकिन इसके लिए कोई घोषणा नहीं की गई है।हैलाकांडी में स्कूलों के निरीक्षक राजीव कुमार झा ने कहा, '' शैक्षिक प्रसार के जरिए छात्र अपने घर बैठे रेडियो के माध्यम से सीख पाएंगे।
इस पहल का मकसद लॉकडाउन के दौरान छात्रों तक पहुंचना है।''उन्होंने बताया कि अमस माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देश पर उन छात्रों के लिए रेडियो कक्षाएं शुरू की जाने की योजना बनाई गई, जिनके पास इंटरनेट या स्मार्टफोन नहीं है।
उन्होंने कहा कि कछार और हैलाकांडी जिले से शिक्षकों का चयन किया गया है, जो आने वाले रविवार से शुक्रवार तक नौंवी और 10वीं की कक्षाओं के छात्रों को पाठ्यक्रम के तहत रेडियो के जरिए पढ़ाएंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।