होम महामारी से बचना और बचाना है, पूजा या नमाज घर से करें: CM योगी

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team May 2, 2020 01:51 PM

महामारी से बचना और बचाना है, पूजा या नमाज घर से करें: CM योगी

महामारी से बचना और बचाना है, पूजा या नमाज घर से करें: CM योगी

महामारी से बचना और बचाना है, पूजा या नमाज घर से करें: CM योगी

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कर दिया है कि जो जिले रेड जोन में आ रहे हैं, वहां ऐसी कोई गतिविधि शुरू नहीं होगी, जिसके कारण कोरोना वायरस संक्रमण फैले। उन्होंने कहा कि हर हाल में कोरोना की चेन तोड़ना है। इस संक्रमण को रोकना होगा। सीएम योगी ने कहा कि ऑरेंज जोन में कुछ गतिविधियों को आगे बढ़ाने की कार्यवाही चल रही है और ग्रीन जोन में भी वृहत स्तर कुछ कार्यवाही प्रारंभ की।

एक हिन्दी न्यूज चैनल से बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने ये बात कही। इसके अलावा रमजान के महीने में घर पर ही रहकर नमाज करने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'इस महामारी से हमें बचना है और बचाना भी है, इसलिए चाहे पूजा हो या नमाज ये घर से भी हो सकती हैं। कोई भी उपासना हो वो घर बैठकर ही कर सकते हैं।'

उन्होंने कहा, 'अभी नवरात्रि में सभी हिंदुओं ने मंदिरों में ना जाकर घर पर ही मां दुर्गा की पूजा की। रामनवमी आयोजन घर पर ही हुआ। यही अपील हमने रमजान की महीने में की है, कि जो भी करना है अपने घर में करिए।'

'जिन जमातियों ने बीमारी छुपाई, उन पर होगी कार्रवाई'

इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने तब्लीगी जमात को देशभर में कोविड-19 के मामलों में उछाल के लिए भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि तब्लीगी जमात ने जो किया वह निंदनीय था। अगर उन्होंने इस तरह का व्यवहार नहीं किया होता, तो देश में तालाबंदी के पहले चरण के दौरान ही कोरोनो वायरस की स्थिति में सुधार हो गया होता। तब्लीगी जमात ने एक आपराधिक कृत्य किया और उनसे उसी के अनुसार निपटा जाना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तब्लीगी जमात से जुड़े लगभग 3,000 लोग आए। बीमारी होना कोई अपराध नहीं है, लेकिन कोविड-19 जैसी बीमारी को छिपाना निश्चित रूप से अपराध है। हम उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जिन्होंने कानून तोड़ा है।

UP में कोरोना के 2281 केस

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)