होम केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य
केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य
केन्द्र सरकार ने कोरोना महामारी से निपटने के उपायों के तहत अपने सभी कर्मचारियों को अपने फोन में आरोग्य सेतु ऐप तत्काल डाउनलोड करने का निर्देश दिया है।केन्द्रीय कार्मिक , शिकायत और पेंशन मामलों के मंत्रालय ने आज एक आदेश जारी कर कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की श्रंखला को तोड़ने के लिए उसके कार्यालयों में काम करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों जिनमें अनुबंधित कर्मचारी भी शामिल हैं को आरोग्य सेतु ऐप तत्काल अपने फोन में डाउनलोड करनी होगी।
सरकार का कहना है कि यह कदम सभी कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।