होम इरफान खान का निधन, ये थी बीमारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 29, 2020 02:12 PM

इरफान खान का निधन, ये थी बीमारी

इरफान खान का निधन, ये थी बीमारी

इरफान खान का निधन, ये थी बीमारी

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता इरफान खान का मुम्बई के कोकिला बेन अस्पताल में निधन हो गया, जिससे पूरा बॉलीवुड सदमे में है और इस दुखद घड़ी में पूरा बॉलीवुड इरफान खान के परिवार के साथ है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन की जानकारी फिल्म डायरेक्टर शूजीत सरकार ने इरफान खान के निधन की खबर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मेरा प्यारा दोस्त इरफान। तुम लड़े और लड़े और लड़े। मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा. हम दोबारा मिलेंगे. सुतापा और बाबिल को मेरी संवेदनाएं. तुमने भी लड़ाई लड़ी। सुतापा इस लड़ाई में जो तुम दे सकती थीं तुमने सब दिया। ओम शांति. इरफान खान को सलाम।

इससे पहले आपको बताते हैं कि इरफान खान मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत काफी गंभीर थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरफान पेट की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें Colon infection हुआ था जो गभीर बीमारी माना जाता है। यहां आपको बताते चलें कि दो साल पहले मार्च 2018 में इरफान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी का पता चला था. विदेश में इस बीमारी का इलाज कराकर इरफान खान ठीक हो गए थे लेकिन इस बार वह मौत को चकमा देने में नाकामयाब रहे हैं बॉलीवुड ने एक लोकप्रिय अभिनेता खो दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)