होम बेरोजगारों पर कोरोना की बड़ी मार, यहां अगले एक साल तक नई भर्ती पर रोक
बेरोजगारों पर कोरोना की बड़ी मार, यहां अगले एक साल तक नई भर्ती पर रोक
कोरोना महामारी से आर्थिक संकट को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने सोमवार को ऐलान किया है कि कोरोना के कारण पैदा हुए हालात को देखते हुए अगले एक साल तक नए कर्मचारियों की भर्ती नहीं होगी।
हालांकि, कर्मचारी चयन आयोग व हरियाणा लोक सेवा आयोग के जरिए पहले से चली आ रही भर्तियों को पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य कर्मचारियों को एलटीसी की सुविधा भी अभी बंद करने का निर्णय किया गया है। कोरोना के चलते अन्य राज्यों में भी वित्तीय संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में युवाओं को डर है कि कहीं उनके राज्य में नौकरी का संकट खड़ा ना हो जाएं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई भर्ती पर रोक लगाने के साथ ही कर्मचारियों के एलटीसी और और डीए व इसके एरियर पर भी रोक लगा दी है। खट्टर ने कहा, राज्य के कर्मचारियों की एसटीसी सुविधा को भी एक साल के लिए रोक लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोरोना से निपटने के लिए पूरा प्रयास कर रही है और सभी तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।