होम दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने लिखा विवादित पोस्ट, भड़की भाजपा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 29, 2020 01:53 PM

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने लिखा विवादित पोस्ट, भड़की भाजपा

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने लिखा विवादित पोस्ट, भड़की भाजपा

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने लिखा विवादित पोस्ट, भड़की भाजपा

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरूल इस्लाम ने एक बार फिर विवादों में घिरते दिख रहे हैं। जफरुल इस्लाम ने एक फेसबुक पोस्ट पर विवादित टिप्पणी की है। जफरूल इस्लाम ने अपने फेसबुक पर लिखा कि जिस दिन भारत के मुसलमानों ने अरब देशों से अपने जुल्म की शिकायत कर दी जलजला आ जायेगा। उनके इस बयान पर भाजपा सख्त हो गयी है। इस पर भाजपा ने आरोप लगाया है कि जफरुल इस्लाम भारत की छवि खराब कर रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने साफ साफ कहा कि यह लिखना गलत है, झूठ है। भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री इस पर जबाव दें, तुंरत इस्लाम को उनको पद से हटाएं। ध्यान रहे कि जफरुल इस्लाम ने पोस्ट में लिखा है कि भारतीय मुस्लिमों के साथ खड़े होने के लिए कुवैत का धन्यवाद। हिंदुत्व विचारधारा के लोग सोचते हैं कि कारोबारी हितों की वजह से अरब देश भारत के मुस्लिमों की सुरक्षा की चिंता नहीं करेंगे, लेकिन वो नही जानते हैं कि भारतीय मुस्लिमों का अरब और मुस्लिम देशों से कैसे रिश्ते हैं। जिस दिन मुसलमानों ने अरब देशों से अपने खिलाफ जुल्म की शिकायत कर दीए जलजला आ जाएगा। यह पोस्ट 28 अप्रैल की रात को लिखी गई है।

इससे पहले भी जफरुल इस्लाम खान क्वारनटीन सेंटर में तबलीगी जमात के लोगों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर दिल्ली सरकार को पत्र लिख चुके हैं। इस्लाम ने अपने पत्र में केंद्र और दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि तबलीगी जमात के लोगों को क्वारनटीन की अवधि को पूरा करने के बाद छोड़ा नहीं जा रहा है। उनके साथ छुआछूत हो रही है। उन लोगों को कैदियों की तरह रखा जा रहा है। इस्लाम ने पत्र में कहा था कि एक तरफ सरकार ठीक हुए जमातियों का प्लाज्मा इस्तेमाल कर रही है, वहीं दूसरी ओर उन्हें कैदियों से भी बदतर हालात में रखा जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)