होम सुरक्षाबलों को फिर मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारे गये तीन आतंकी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 29, 2020 02:19 PM

सुरक्षाबलों को फिर मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारे गये तीन आतंकी

सुरक्षाबलों को फिर मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारे गये तीन आतंकी

सुरक्षाबलों को फिर मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारे गये तीन आतंकी

जम्मू. कोरोनावायरस के कहर के बीच कश्मीर में आतंकी गतिविधियां और सुरक्षा बलों की कार्रवायी जारी है. बुधवार सुबह शोपियां में हुए एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. शोपियां जिले के जैनपोरा क्षेत्र के मेल्होरा गांव में सुरक्षा बलों की संयुक्त बलों की आतंकियों के साथ चले एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए.

मंगलवार रात वहां पर 3 से 4 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. इसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया.ऑपरेशन अभी भी जारी है. अब तक मारे गये तीनों आतंकवादियों की पहचान नहीं हो पायी है.

बता दें कि एक तरफ जहां देश कोरोना संकट से जूझ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ आंतकी भी अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने में लगे हुए हैं, लेकिन भारतीय सेना लगातार हर खतरे को खत्म करते हुए आतंकियों के सफाए में जुटी हुई है. घाटी में पिछले 4 दिनों में 4 एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 10 आतंकियों को मार गिराया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)