होम शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 416 अंक और निफ्टी 128 अंक चढ़ा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 27, 2020 05:41 PM

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 416 अंक और निफ्टी 128 अंक चढ़ा

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 416 अंक और निफ्टी 128 अंक चढ़ा

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 416 अंक और निफ्टी 128 अंक चढ़ा

वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर रिजर्व बैंक द्वारा म्युचुअल फंड उद्योग के लिए किये गये विशेष ऋण सहायता की घोषणा से मजबूत निवेशधारणा के बल पर शेयर बाजार में सोमवार को तेजी रही जिससे बीएसई का सेंसेक्स 416 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 128 अंक की बढ़त हासिल करने में सफल रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 415.86 अंक बढ़कर 31743.08 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 127.90 अंक चढ़कर 9282.30 अंक पर रहा। इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा जिसेस बीएसई का मिडकैप 1.44प्रतिशत बढ़कर 11624.69 अंक पर और स्मॉलकैप 1.37 प्रतिशत बढ़कर 10779.56 अंक पर रहा।

बीएसई में पावर समूह में 0.31 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर शेष सभी समूह में तेजी रही जिसमें बैंकिंग में सबसे अधिक 2.88 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की गयी। बीएसई में कुल 2575 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1303 बढ़त में और 1084 गिरावट में रहा जबकि 188 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर लगभग सभी प्रमुख शेयर बाजार बढ़त में रहा। जापान का निक्कई 2.71 प्रतिशत, हांगकांग 1.88 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.79 प्रतिशत , चीन का शंघाई कंपोजिट 0.25 प्रतिशत , ब्रिटेन का एफटीएसई 1.37 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 2.38 प्रतिशत शामिल है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)