होम पीएम मोदी को मेघालय के मुख्यमंत्री की सलाहः ग्रीन जिलों में पूर्णबंदी से हो छूट
पीएम मोदी को मेघालय के मुख्यमंत्री की सलाहः ग्रीन जिलों में पूर्णबंदी से हो छूट
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने ग्रीन जोन वाले जिलों में पूर्णबंदी में छूट का सुझाव देते हुए कहा है कि अन्य स्थानों पर तीन मई के बाद भी इसे जारी रखा जाना चाहिए। संगमा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद यह बात कही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक हुई। हमने सुझाव दिया है कि जो ग्रीन जिले हैं वहां गतिविधियों में छूट मिले, जबकि अन्य में तीन मई के बाद भी लाकडाउन जारी रहे। कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में तीन मई तक लॉक डाउन है। मोदी ने लॉक डाउन के दौरान कोरोना की विभिन्न राज्यों में स्थिति और आगे की रणनीति पर मुख्यमंत्रियों के विचार जाने। प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ लॉक डाउन को लेकर यह चौथी वीडियो बैठक थी।
गौरतलब है कि इस महाबैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जहां दुनियाभर में इस बीमारी से करीब दो लाख लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं भारत में स्थिति काबू में है। उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन होना चाहिए, ताकि हालात से जल्द निपटा जा सके। वर्चुअल बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की उपस्थिति भी महत्वपूर्ण रही। केंद्र के साथ उनकी खींचतान जारी है, लेकिन उन्होंने इस मीटिंग में उपस्थित होकर दूसरे राज्यों में काम करे अपने राज्य के लोगों के प्रति चिंता दर्शाई और कहा कि जल्द ही अपने लोगों को बुला लिया जाएगा।
वहीं इस बैठक में यह बात भी सामने आई कि देश में कोरोना संक्रमण एक राज्य से दूसरे राज्य में पलायन करने वाले लोगों की वजह से ज्यादा फैला है। ऐसे में हरियाण की सरकार ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को वहां काम करने वाले लोगों के लिए वहीं रुकने का इंतजाम करना चाहिए, ताकि हरियाणा में कोरोना न फैले। इस बैठक में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने भी मोदी से चर्चा की। बता दें कि इस चर्चा में केरल के मुख्यमंत्री पिनरई वियजन शामिल नहीं हो सके। उनकी जगह राज्य के मुख्य सचिव ने मीटिंग में हिस्सा लिया। केरल लिखित में अपनी सलाह दे चुका है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।