होम जिस टिफिन सेंटर का खाना खा रहे थे पुलिसकर्मी, उसके मालिक की कोरोना से मौत

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Apr 27, 2020 05:13 PM

जिस टिफिन सेंटर का खाना खा रहे थे पुलिसकर्मी, उसके मालिक की कोरोना से मौत

जिस टिफिन सेंटर का खाना खा रहे थे पुलिसकर्मी, उसके मालिक की कोरोना से मौत

जिस टिफिन सेंटर का खाना खा रहे थे पुलिसकर्मी, उसके मालिक की कोरोना से मौत

 मध्यप्रदेश में कोरोना से कैसा प्रकोप मचा है, ये सभी जानते हैं। संक्रमण के चलते कई पुलिसकर्मी, अधिकारी, कर्मचारियों की जान जा चुकी है। लेकिन अब एक और बड़ी खबर आ रही है रायसेन से, जहां पुलिसवालों को खाने पहुंचाने वाले टिफिन सेंटर के मालिक की कोरोना से मौत हो गई है। जिसकी खबर सुनकर पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है।दरअसल रायसेन में टिफिन सेंटर चलाने वाले अमित अग्रवाल और उनके भाई की मौत हो गई, जिसमें अमित अग्रवाल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, और छोटे भाई की रिपोर्ट आनी बाकी है, इसके साथ ही उनके पूरे परिवार को क्वारंटाइन कर दिया गया है। खबर मिलते ही आनन फानन में SP मोनिका शुक्ला ने 48 पुलिसकर्मी समेत 9 टिफिन बांटने वालों को क्वारनटाइन किया है। वहीं अब रायसेन में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 27 पहुंच गई है। वहीं मामले को लेकर SP मोनिका शुक्ला ने बताया कि 'रायसेन में कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े, ऐसे में आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया है। वहीं जनता से अपील की गई है कि ऐसी स्थिति में सभी सहयोग करें एवं नियमों का पालन कर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें। बीमारी को छिपाएं नहीं बल्कि डॉक्टर को दिखाएं'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)