होम ICMR ने राज्यों को जारी की नई एडवाइजरी, कहा- चीनी टेस्ट किट का ना करें इस्तेमाल

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Apr 27, 2020 05:19 PM

ICMR ने राज्यों को जारी की नई एडवाइजरी, कहा- चीनी टेस्ट किट का ना करें इस्तेमाल

ICMR ने राज्यों को जारी की नई एडवाइजरी, कहा- चीनी टेस्ट किट का ना करें इस्तेमाल

ICMR ने राज्यों को जारी की नई एडवाइजरी, कहा- चीनी टेस्ट किट का ना करें इस्तेमाल

: इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने राज्यों को एक नई एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी नें आईसीएमआर ने रैपिड ऐंटी बॉडी टेस्ट को लेकर राज्यों को सलाह दी गई है कि वो ग्वांझू वोंडफो बायोटेक और झुहाई लीवजॉन डायग्नोसिट्क्स (चीन) के किट इस्तेमाल नहीं करें। इससे पहले कई राज्यों ने ऐंटी बॉडी टेस्ट किट्स को लेकर सवाल उठाए थे। इससे पहले रैपिड जांच किटों के परिणाम सही नहीं आने की शिकायतों के बाद आईसीएमआर ने राज्यों को सलाह दी थी कि दो दिन के लिए इसका इस्तेमाल रोक दिया जाए।

आईसीएमआर ने जारी किया बयान

आईसीएमआर ने कहा, 'इसके मद्देनजर, राज्यों को सलाह दी जाती है कि वे उपर्युक्त कंपनियों से खरीदे गए इन किटों का इस्तेमाल करना बंद कर दें और उन्हें आपूर्तिकर्ताओं को वापस भेज दें।' आईसीएमआर ने कहा है कि कोविड 19 के टेस्ट के लिए आरटी पीसीआईर थ्रोट और स्वैब टेस्ट सबसे बेहतर तरीका है। आईसीएमआर ने यह भी स्पष्ट किया है कि चूंकि कई राज्यों ने तेजी से एंटीबॉडी परीक्षण किट खरीदे हैं, इसलिए उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए थे कि उनका उपयोग केवल निगरानी उद्देश्य के लिए किया जाना था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)