होम सिंगर कनिका कपूर को मिला यूपी पुलिस का नोटिस, पेश होने का आदेश
सिंगर कनिका कपूर को मिला यूपी पुलिस का नोटिस, पेश होने का आदेश
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर Kanika kapoor भले भी कोरोना वायरस से अपनी जंग जीत चुकी हो लेकिन उनकी मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुईं हैं. सोमवार को यूपी पुलिस की टीम ने महानगर स्थित उनके शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में उन्हें नोटिस दिया है. इसके बाद से उन पर अब कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है. जांच अधिकारी जेपी सिंह का कहना है कि उन्होंने 30 अप्रैल को कनिका का बयान दर्ज किया जाएगा. जिसके लिए सभी जरूरी प्रक्रिया शुरू हो गई हैं.कनिका कपूर के खिलाफ सरोजनी नजर थाने में दूसरों की जान खतरें में डालने सहित आईपीसी की धारा 188,269 और 270 के तहत केस दर्ज किया गया है. उनपर आरोप है कि उन्होंने लंदन से आने के बाद खुद को क्वारंटीन नहीं किया और मुंबई से लेकर लखनऊ और फिर कानपुर में पार्टी करती रहीं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।