होम कोरोना संकट में भ्रष्टाचार का खेल! कांग्रेस की मांग- आयात से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक करे सरकार
कोरोना संकट में भ्रष्टाचार का खेल! कांग्रेस की मांग- आयात से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक करे सरकार
देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस महामारी से लड़ने के लिए सबसे ज्यादा जरूरत टेस्टिंग और किट की है। लेकिन इस बीच कोरोना वायरस जांच के लिए चीन से आई कोविड-19 टेस्ट किट के बदले भारत सरकार से ऊंचे दाम वसूलने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए सरकार से आग्रह किया कि कोरोना जांच के किट के आयात से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं ताकि देश को पता चल सके कि कौन लोग संकट के समय ऐसी गतिविधि में शामिल हैं।उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, "एक कंपनी को ठेका दिया गया कि वह चीन से पांच लाख जांच किट खरीदे। वह ठेका आईसीएमआर के कहने पर दिया गया। चीन से जो किट आयात की गई है उसकी कीमत 245 प्रति किट बनती है। पांच लाख किट की कुल कीमत 12 करोड़ 25 लाख रुपये बनती है। अब जिसके माध्यम से इसको चीन से आयात किया, उन्होंने इसी 5 लाख टेस्ट किट्स एक दूसरी कंपनी को 21 करोड़ रुपए की बेची। उसने साढ़े सात करोड़ रुपए मुनाफा कमाया। उस कंपनी ने आगे वही टेस्ट किट्स आईसीएमआर को 30 करोड़ में सप्लाई किए। इसका मतलब दूसरी कंपनी ने भी नौ करोड़ रुपए मुनाफा कमाया, तो कुल मिलाकर 30 करोड़ रुपए की ट्रांजेक्शन में से इन दो कंपनियों ने मिलकर 18 करोड़ और 75 लाख रुपए, जिसको अंग्रेजी में कहते हैं Arbitrage लिया।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।