होम कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी. कोरोना की आफत के बीच तेज बारिश,
कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी. कोरोना की आफत के बीच तेज बारिश,
कोरोना की आफत के बीच विशेषज्ञों के मुताबिक 26 अप्रैल, रविवार को देश के कई राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। बीते 24 घंटों में कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हुई है। मौसम का ताजा अनुमान कहता है कि खतरा अभी टला नहीं है। कई राज्यों में गर्मी के मौसम में भी बारिश का सिलसिला जारी है। 28 और 29 अप्रैल को भी पूर्वोत्तर में भारी बारिश की आशंका है।
अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर प्री-मॉनसून वर्षा हो सकती है। उत्तरी और तटीय ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। हरियाणा और दिल्ली में भी छिटपुट जगहों पर वर्षा और आंधी के आसार हैं। उत्तर व पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और बारिश संभव है। पंजाब में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।