होम एयरलाइंस की इकोनॉमी क्लास में किए जा सकते हैं कुछ संभावित बदलाव

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 26, 2020 01:19 PM

एयरलाइंस की इकोनॉमी क्लास में किए जा सकते हैं कुछ संभावित बदलाव

एयरलाइंस की इकोनॉमी क्लास में किए जा सकते हैं कुछ संभावित बदलाव

एयरलाइंस की इकोनॉमी क्लास में किए जा सकते हैं कुछ संभावित बदलाव

सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ावा देने के लिए एयरलाइंस में मिडिल सीट्स को हटाया जा सकता है. जानकारी के मुता‎बिक एयरप्लेन्स के इंटीरियर डिजाइन पर काम करने वाली एक कंपनी नए कॉन्सेप्ट्स लेकर आई है, जिसके तहत इकोनॉमी क्लास में कुछ संभावित बदलाव किए जा सकते हैं. इटालियन डिजाइनर्स (Nurse) ने इकोनॉमी क्लास के लिए दो नए सीट डिजाइन कॉन्सेप्ट भी पेश किए हैं.

इस डिजाइन को कुछ इस तरह से तैयार किया गया ताकि नई जरूरतों के आधार पर दो पैसेंजर्स के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा सके. इस डिजाइन की सबसे खास बात है कि इसमें ऑनबोर्ड स्पेस में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं किया गया है. इस कंपनी ने एक डिजाइन का नाम रोम के प्राचीन भगवान के नाम पर रखा है, जिसमें एक सीट पर ही दो तरफ से बैठने की सुविधा होगी और इसकी सफाई भी आसानी से की जा सकेगी. अगर इस कॉन्सेप्ट को एयरलाइन कंपनियां अपनाती हैं तो इन सीट्स को तैयार करने के ​लिए सु​रक्षित मैटेरियल का भी इस्तेमाल किया जाएगा ताकि हाइजिन का भी ख्याल रखा जा सके.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)