होम कोरोना वायरस से लड़ने में भारतीय सेनाएं किसी भी ऑपरेशनल टास्क के लिए तैयार: बिपिन रावत
कोरोना वायरस से लड़ने में भारतीय सेनाएं किसी भी ऑपरेशनल टास्क के लिए तैयार: बिपिन रावत
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि सशस्त्र बलों के रूप में हम कोरोना वायरस (COVID-19) के खिलाफ लड़ाई में अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि हमें जो भी बजट दिया गया है उसका सही इस्तेमाल किया जाएगा और कोविड से लड़ने में सेनाएं किसी भी ऑपरेशनल टास्क के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे सभी लोगों ने आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड कर लिया है। हम यह सुनिश्चित करने में सक्षम होंगे कि कोरोना वायरस का प्रसार न हो सके। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हम सुरक्षित रहें, क्योंकि अगर हमारे सैनिक, नाविक और एयरमैन इस वायरस से प्रभावित होते हैं, तो हम अपने लोगों की सुरक्षा कैसे करेंगे।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस ने बहुत सीमित संख्या में तीनों सेनाओं को प्रभावित किया है। यह अनुशासन और धैर्य है जिसने हमें खतरे को फैलने से रोकने में मदद की है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने एएनआइ से बात करते हुए कहा कि यह एक ऐसा समय है जब कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका हमें पालन करना होगा अगर हम महामारी के खतरे से लड़ना चाहते हैं। धैर्य और अनुशासन ही हमें कोरोना वायरस संकट को दूर करने में मदद करेगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।