होम भीलवाड़ा मॉडल और IITT फॉर्मूले से जीतेंगे इंदौर में कोविड-19 के खिलाफ जंग
भीलवाड़ा मॉडल और IITT फॉर्मूले से जीतेंगे इंदौर में कोविड-19 के खिलाफ जंग
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित इंदौर शहर में भीलवाड़ा मॉडल और आईआईटीटी फॉर्मूले के तहत जांच व रोकथाम के उपाय किये जा रहे हैं जिनसे महामारी का संकट जल्द दूर होने की उम्मीद है। चौहान ने कहा कि इंदौर में कोविड-19 की स्थिति सुधार की ओर है और हम चाहते हैं कि शहर जल्द से जल्द लॉकडाउन से बाहर निकले। इसलिये हमने शहर में कोरोना वायरस से निपटने के लिये भीलवाड़ा मॉडल अपनाने का निर्णय किया है। इसके तहत हम शहर के प्रत्येक नागरिक की जांच के जरिये लोगों की सेहत की स्थिति का पता लगा रहे हैं। इंदौर में तीन मई के बाद कर्फ्यू या लॉकडाउन खुलने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सिलसिले में हालात देखकर शहर के हित में उचित फैसला किया जायेगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।