होम हेमामालिनी ने लोगों से की अपील, कहा- लॉकडाउन संबंधी नियमों का करें सख्ती से पालन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 26, 2020 01:10 PM

हेमामालिनी ने लोगों से की अपील, कहा- लॉकडाउन संबंधी नियमों का करें सख्ती से पालन

हेमामालिनी ने लोगों से की अपील, कहा- लॉकडाउन संबंधी नियमों का करें सख्ती से पालन

हेमामालिनी ने लोगों से की अपील, कहा- लॉकडाउन संबंधी नियमों का करें सख्ती से पालन

मथुरा की लोकसभा सांसद हेमामालिनी ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से अपील की कि अगर वे चाहते हैं कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाया गया लॉकडाउन जल्द ही खत्म हो तो इससे संबंधित नियमों का सख्ती से पालन करें।इसके साथ ही उन्होंने कोरोना योद्धाओं (चिकित्सकों, नर्सों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों और मीडियाकर्मियों) पर हुए हिंसक हमलों की निंदा करते हुए उनके साथ हरसंभव सहयोग करने की अपील भी की। रविवार को टि्वटर पर जारी किए नए वीडियो संदेश में सांसद ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देखने में आ रहा है कि कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। यदि हम चाहते हैं कि यह लॉकडाउन जल्दी समाप्त हो तो हमें लॉकडाउन के नियमों को सख्ती से पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर हम चाहते हैं कि सरकार को लॉकडाउन के तीसरे चरण की घोषणा न करनी पड़े तो सामाजिक दूरी हर कीमत पर बनाए रखनी होगी। उन्होंने ब्रजवासियों से कहा, ‘‘हमें जो छोटी-सी छूट मिली है वह खत्म न हो इसके लिए मास्क, रुमाल, गमछा या दुपट्टे का प्रयोग करें। कोई भी लापरवाही की तो वह आप और आपके परिवार पर भारी पड़ेगी।’’ हेमामालिनी ने कहा, ‘‘मैं चाहती हूं और पूरा देश भी यह चाहता है कि लॉकडाउन जल्दी खत्म हो तो इसके लिए आप घर पर ही रहिए, सुरक्षित रहिए।’’ इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को रमजान की बधाई देते हुए कहा कि आज से एक माह के लिए रोजे़ शुरू हो रहे हैं। मैं प्रार्थना करती हूं कि यह रमजान सभी के लिए स्वास्थ्य एवं समृद्धि लेकर आए। रमजान मुबारक।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)