होम मणिपुर से सीखें! लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का कैसे करें पालन
मणिपुर से सीखें! लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का कैसे करें पालन
इस समय पूरे देश में जहां कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा है और लॉकडाउन के बीच सोशल डिस्टेंसिंग की कुछ इलाकों में जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं मणिपुर इस मामले में नायाब मिसाल पेश कर रहा है। यहां लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का बहुत ही खूबसूरती से पालन हो रहा है।
मणिपुर में कोरोना वायरस के दो मामले आए थे, दोनों मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और राज्य कोरोना मुक्त हो गया है। यहां पर लोगों में खाना और राहत सामग्री जिस अनोखे ढंग से बांटी जा रही है, उसकी जमकर तारीफ हो रही है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि मणिपुर से लोगों को सीखने की जरूरत है।
वीडियो में दिख रहा है कि जरूरत के सामानों के अलग-अलग पैकेट बड़ी-बड़ी टेबलों पर रखे हैं। हर टेबल से दूरी बनाकर एक शख्स खड़ा है लेकिन वह सामान नहीं बांट रहे हैं। सामान लेने के लिए लोगों के सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लाइन लगवाई गई है। लाइन से एक-एक व्यक्ति को आगे भेजा जा रहा है। आगे बढ़कर मदद लेने वाले हर एक टेबल पर रखा एक पैकेट उठाकर अपने झोले में डाल रहा है।
सोशल डिस्टेंसिंग के जिस तरीके से सामान का वितरण हो रहा है, इसकी जमकर तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि देश में हर किसी को इससे सीख लेनी चाहिए। हर एक राज्य और जिले में इस नियम को लागू करना चाहिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।