होम राज्य को अपना एकेडमिक कैलेंडर, गर्मी की छुट्टियां तय करने की छूट
राज्य को अपना एकेडमिक कैलेंडर, गर्मी की छुट्टियां तय करने की छूट
कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप से जूझ रहे देश में रोकथाम के लिए लगाये गये लॉकडाउन से विश्वविद्यालयों से लेकर स्कूलों तक के शैक्षणिक कार्य प्रभावित होने के साथ ही स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को लेकर भी असमंजस की स्थिति बन गई है। देशभर के सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों पर भी पिछले कई दिनों से लॉक लगा हुआ है। इसकी वजह से करोड़ों स्टूडेंट्स की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। हालांकि स्टूडेंट्स को ऑनलाइन पढ़या जा रहा है, लेकिन इंटरनेट की समस्या जैसी कई मुश्किलें इसमें बाधक बन रही है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से संचालित दीक्षा पोर्टल, स्वयं प्रभा चैनल, स्वयं पोर्टल, ई-पाठशाला तथा अन्य कंटेंट माध्यमों का प्रयोग करते हुए बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस सभी कार्यक्रम के लिए विद्यालय की ओर से नियमित समय सारणी बनाई गई है। इसमें विषय अध्यापक अपने समय पर उपलब्ध रहते हैं, बच्चों के साथ शिक्षण कार्य करते हैं। लॉकडाउन के एक हफ्ते के भीतर, इसमें दो गुना वृद्धि हुई। इस पर 8 करोड़ से भी ज्यादा पेज व्यू किया गया जबकि 23 मार्च तक दीक्षा पोर्टल के कंटेट 57 लाख बार डाउलोड किए गएकेंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने एक समाचार पत्र को दिये इंटरव्यू में इसी बात को दोहराते हुए कहा कि सरकार द्वारा ऐसे सभी संभव कदम उठाये जाएंगे ताकि शैक्षणिक कार्यों में किसी भी प्रकार नुकसान कम से कम हो। अगर राज्यों की बात करें तो पंजाब राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियों को पूर्व निर्धारित अवधि से पहले ही लागू घोषित करते हुए इसकी अवधि 11 अप्रैल से 10 मई 2020 निर्धारित की है। राजस्थान और मुंबई विश्वविद्यालय ने भी गर्मी की छुट्टियों की घोषणी की है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।