होम गोवा के बाद Corona मुक्त हुआ मणिपुर, राज्य में कोई पॉजिटिव मरीज नहीं
गोवा के बाद Corona मुक्त हुआ मणिपुर, राज्य में कोई पॉजिटिव मरीज नहीं
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, 'मुझे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि मणिपुर अब कोरोना (Corona) मुक्त है. कोरोना के दोनों मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उनकी अब रिपोर्ट निगेटिव (Negative) आई है. राज्य में अब कोरोना का कोई भी मामला नहीं बचा हुआ है'. इससे पहले गोवा देश का पहला राज्य बना गया था, जहां सभी मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस चले गए. कोविड-19 के सभी सात मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए और सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत (Dr. Pramod Sawant) और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे (Vishwajit Pratapsingh Rane) ने रविवार को यह जानकारी दी थी. सीएम ने अपने ट्वीट में कहा, 'गोवा के लिए यह राहत और संतुष्टि भरा समय है, जहां कोरोना वायरस के अंतिम पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए. डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की टीम इसके लिए तारीफ की हकदार है. तीन अप्रैल के बाद गोवा में कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है.'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।