होम गृह विभाग के फरमान के बाद नेशनल और स्टेट हाईवे की सुरक्षा होगी कड़ी

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Apr 22, 2020 03:39 PM

गृह विभाग के फरमान के बाद नेशनल और स्टेट हाईवे की सुरक्षा होगी कड़ी

गृह विभाग के फरमान के बाद नेशनल और स्टेट हाईवे की सुरक्षा होगी कड़ी

गृह विभाग के फरमान के बाद नेशनल और स्टेट हाईवे की सुरक्षा होगी कड़ी

लॉकडाउन में रियायत के बाद गृह विभाग में नेशनल व स्टेट हाईवे की सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया है। एक राज्य से दूसरे राज्यों में मालवाहक वाहनों की आवाजाही तेज होगी। एडीजी जितेन्द्र कुमार ने सूबे के सभी एसपी को पत्र लिखकर हाईवे की सुरक्षा को लेकर सतर्क किया है। एसपी स्तर के अधिकारी हाईवे सुरक्षा की मॉनिटरिंग करेंगे। भागलपुर और नवगछिया एसपी ने हाईवे सुरक्षा को लेकर थानेदार को अलर्ट कर दिया है।

रेल परिचालन बंद होने से राज्यों में जरूरी सामान की कमी नहीं हो, इसके लिए गृह विभाग ने आवाश्यक निर्देश दिया है। सोमवार से लॉकडाउन में रियायत के बाद अगले दो-चार दिनों में मालवाहक वाहनों की आवाजाही में तेजी आएगी। इसके लिए भागलपुर समेत आसपास के जिलों के एसपी ने तैयारी कर ली है। हाईवे पेट्रोलिंग के लिए अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई है। मुख्यालय के गाइडलाइन के अनुसार मंगलवार से हाईवे पर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

लॉकडाउन में वाहनों की जांच का निर्देश
भागलपुर। लॉकडाउन में मालवाहक व जरूरी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों की जांच का निर्देश दिया गया है। बिना पास वाले वाहनों की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। आशंका जताई गई है कि लॉकडाउन में रियायत के बाद वाहनों का परिचालन बढ़ सकता है। ऐसे में सख्ती का भी निर्देश दिया गया है। वाहनों की गति सीमा को भी कंट्रोल करने को कहा गया है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। बिहार के डीजीपी ने भी लॉक डाउन में वाहनों की संख्या को चेक किया जाए। इसके लिए सूबे के सभी एसपी को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)