होम जालंधर और महाराष्ट्र में कई जगह समाचार पत्रों का वितरण रूका..लोगों में बढ़ रहा है भय..!
जालंधर और महाराष्ट्र में कई जगह समाचार पत्रों का वितरण रूका..लोगों में बढ़ रहा है भय..!
पंजाब के जालंधर में कोरोना वायरस 'काेविड-19' के संक्रमितों की संख्या एकाएक बढ़ने से लोग भयभीत है उन्होंने समाचार पत्र खरीदना और पढ़ना छोड़ दिया है। जिसके कारण अखबार हॉकरों ने बुधवार से अखबारों का वितरण रोक दिया है।
राज्य का जालंधर जिला कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित है। यहां संक्रमितों की संख्या 53 है। दो लोगों इससे मौत हो चुकी है जबकि अब तक केवल छह लोग ठीक हुये है।
दि जालंधर न्यूज पेपर डिस्ट्रीव्यूशन एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रधान जसवंत सिंह और महासचिव परमिंदर सिंह ने आज बताया कि कोरोना संक्रमण के भय से लोगों ने अखबार खरीदना छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सभी हॉकर अपने जीवन की परवाह किए बिना लोगों के घरों तक अखबार पहुंचा रहे हैं लेकिन खरीददारों ने अखबार डालने से मना कर दिया है। जिसके कारण सभी हॉकरों ने तीन मई तक अखबारों का वितरण रोक दिया है।
एसोसिएशन के दोनों पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन और समाचार पत्र प्रबंधकों ने किसी भी हॉकर की सुरक्षा की तरफ ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें मास्क और सैनिटाइजर आदि भी नहीं मिल रहा है जिसके कारण वह संक्रमण के शिकार हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसी भी हॉकर का चिकित्सा बीमा तक नहीं करवाया गया है। उक्त पदाधिकारियों ने मांग की है कि हॉकर भी गरीब वर्ग के लोग हैं इसलिए उन्हें भी मुफ्त राशन तथा अन्य जरूरी सामान मुहैया करवाया जाए।
उधर महाराष्ट्र में भी कई जगह अख़बारों के वितरण पर रोक लग गयी है |
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।