होम लॉकडाउन के बाद क्या बुलाया जाएगा संसद का स्पेशल सत्र ?

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 22, 2020 03:52 PM

लॉकडाउन के बाद क्या बुलाया जाएगा संसद का स्पेशल सत्र ?

लॉकडाउन के बाद क्या बुलाया जाएगा संसद का स्पेशल सत्र ?

लॉकडाउन के बाद क्या बुलाया जाएगा संसद का स्पेशल सत्र ?

कोरोना महामारी से अब तक देश में करीब 20 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 640 लोगों ने दम तोड़ दिया। तेजी से फैल रहे इस वायरस को रोकने के लिए केंद्र सरकार को लॉकडाउन जारी करना पड़ा। जिसकी वजह से अर्थव्यवस्था का हाल बुरा है। इतना ही नहीं सरकार लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए एक स्पेशल बजट का ऐलान कर सकती है।

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ शब्दों में अपने मंत्रियों के साथ हुई बैठक में कहा था कि अभी हमें बहुत लम्बी लड़ाई लड़नी है और इसके लिए आप सबको मिलकर लड़ना पड़ेगा।

 

इस बैठक के बाद से ही सरकार अलग-अलग स्तरों पर विचार कर रही है कि कैसे इस संकट की घड़ी से देश को निकालकर उसकी पुरानी रफ्तार में लाया जा सकें। मिली जानकारी के मुताबिक इस संकट पर विचार करने के लिए संसद का सत्र भी बुलाया जा सकता है।संसद का सत्र बुलाए जाने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। जहां पर तमाम पार्टियों के लोगों से साथ आने का अनुरोध किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉकडाउन के बाद सरकार संसद का स्पेशल सत्र बुलाने के बारे में विचार कर रही है। जहां पर कोरोना के हालातों से निपटने के लिए चर्चा हो सकती है और स्पेशल बजट भी पेश किया जा सकता है। क्योंकि कोरोना की वजह से तमाम सेक्टर सुस्त हो गए हैं और वह सरकार से राहत पैकेज की उम्मीद लगाए हुए हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)