होम कोरोना संकट से निपटने के उपायों पर उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से की चर्चा
कोरोना संकट से निपटने के उपायों पर उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से की चर्चा
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने तमिलनाडु में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये किये जा रहे उपायों के बारे में बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी से जानकारी ली। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार अनुसार नायडू ने पलानीस्वामी से टेलीफोन पर बात कर कोरोना वायरस के संक्रमण के राज्य में बढ़ते मामलों को रोकने के लिये अब तक किये उपायों पर चर्चा की।
उन्होंने राज्य सरकार द्वारा इस घातक वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण के लिये लागू की गयी राज्य सरकार की कार्ययोजना की सराहना करते हुये इसे प्रभावी रुप से सुचारु बनाये रखने को कहा। उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु, कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में शुमार है और राज्य में अब तक संक्रमण के 1,596 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 18 लोगों की मौत भी हुयी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।