होम दुनिया में सबसे लोकप्रिय पीएम मोदी, कोरोना से जंग में निकले सबसे आगे, ट्रंप छूटे पीछे
दुनिया में सबसे लोकप्रिय पीएम मोदी, कोरोना से जंग में निकले सबसे आगे, ट्रंप छूटे पीछे
कोरोना (Corona virus) महासंकट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता आसमान पर पहुंच गई है. दुनिया भर के नेताओं को पछाड़ते हुए मोदी पहले पायदान पर पहुंच गए हैं. एक हालिया सर्वे में पीएम मोदी की लोकप्रियता 68 प्रतिशत बताई गई जबकि ट्रंप की लोकप्रियता 3 प्रतिशत गिर गई है. अमेरिका की ग्लोबल डेटा इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कनसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस के मुताबिक 14 अप्रैल को पीएम मोदी की रेटिंग 68 प्रतिशत बताई गई है जो कि साल की शुरुआत में 62 प्रतिशत थी.
पीएम मोदी की रेटिंग में सुधार की वजह कोरोना (Corona virus) से निपटने को लेकर उनकी तैयारी है. उन्होंने 25 मार्च को देश में लॉकडाउन (Lockdown) की घोषणा की थी जिसे 14 अप्रैल को 19 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया. वहीं, उन्होंने वैश्विक नेताओं को महामारी (Epidemic) से निपटने में एकजुट करने की भी कोशिश की. सार्क देशों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक हो या फिर जी20 देशों की बैठक कराने के लिए किया जाने वाला पहल.इन सभी वजहों ने ही मोदी की लोकप्रियता में इजाफा किया है. इसके अतिरिक्त उन्होंने जरूरी दवाइयों के निर्यात से प्रतिबंध हटाते हुए मदद की पहल की है जिसे दुनियाभर के देशों ने स्वीकारा भी है.
अमेरिका के बुरे हाल, ट्रंप फिसले
गैलप के हालिया पोल के मुताबिक, मध्य मार्छ में अमेरिका में लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) के वक्त ट्रंप की लोकप्रियता 49 प्रतिशत थी जो कि गिरकर अब 43 प्रतिशत हो गई है. अमेरिका में कोरोना (Corona virus) सेसे अब तक 40 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और ट्रंप प्रशासन आलोचनाओं के केंद्र में है. कोरोना संकट दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के रास्ते में भी आ रहा है. जापान के पीएम शिंजो आबे सबसे नीचे हैं. मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रे मैन्युअल लोपेज ओब्राडार दूसरे नंबर पर हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।