होम कोरोनावायरस: महाराष्ट्र में 64 पुलिसवाले कोरोना पॉजिटिव, 34 अकेले मुंबई से

समाचारखेल Alert Star Digital Team Apr 22, 2020 03:30 PM

कोरोनावायरस: महाराष्ट्र में 64 पुलिसवाले कोरोना पॉजिटिव, 34 अकेले मुंबई से

कोरोनावायरस: महाराष्ट्र में 64 पुलिसवाले कोरोना पॉजिटिव, 34 अकेले मुंबई से

कोरोनावायरस: महाराष्ट्र में 64 पुलिसवाले कोरोना पॉजिटिव, 34 अकेले मुंबई से

कोरोना वायरस दिन पर दिन महाराष्ट्र को अपनी चपेट में ले रहा है. देश में सबसे ज्यादा कोरोना का कहर महाराष्ट्र पर टूटा है. महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 5 हज़ार के पार पहुंचकर 5218 हो गई है. अब महाराष्ट्र में 64 पुलिसकर्मियों को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. पुलिस के 12 अधिकारी और 52 कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना पॉजिटिव 64 पुलिसवालों में से अकेल 34 पुलिसकर्मी मुंबई से हैं.

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित आधिकारिक आवास पर तैनात महिला पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं.

मुख्यमंत्री आवास से महिला एएसआई के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद एहितायन यहां तैनात 6 और पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक मालाबार हिल्स स्थित सीएम के आधिकारिक आवास 'वर्षा' में दो दिन पहले एक असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल की तैनाती की गई थी. इनका कोरोना सैंपल लिया गया तो एएसआई कोरोना पॉजिटिव निकली. हालांकि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अभी बांद्रा स्थित अपने आवास 'मातोश्री' में रहते हैं और आधिकारिक कामों के लिए वर्षा आते रहते हैं.

मुंबई में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. यहां कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3 हज़ार पार हो गया है. पूरे देश में इस वक्त सबसे ज्यादा मामले मुंबई से है. पिछले 24 घंटे में यहां पर 419 मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही मुंबई में कोरोना के कुल 3451 मामले हैं और 151 लोग दम तोड़ चुके हैं. 9 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच यहां रेड ज़ोन इलाकों की संख्या में 113 फीसदी का इजाफा हुआ है और ये आंकड़ा 381 से बढ़कर 813 हो गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)