होम पालघर मॉब लिंचिंग मामले में 110 लोग गिरफ्तार, इनमें 9 नाबालिग़ - पुलिस
पालघर मॉब लिंचिंग मामले में 110 लोग गिरफ्तार, इनमें 9 नाबालिग़ - पुलिस
उद्वव ठाकरे ने कहा है कि अपराधियों को कठोर दण्ड दिया जाएगा.हाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे ने कहा है पालघर में गुरुवार को तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या किए जाने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.उन्होंने कहा कि इस मामले में अपराधियों को कठोर दण्ड दिया जाएगा.अब से थोड़ी देर पहले मुख्यमंत्री के दफ्तर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है कि "पालघर की घटना पर कार्रवाई की गई है. घटना के दिन ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस अपराध और शर्मनाक कृत्य के अपराधियों को कठोर दण्ड दिया जाएगा."
उन्होंने कहा, "सबसे शर्मनाक़ बात ये है कि पुलिस के सामने भीड़ लोगों को मारती है, पुलिस के हाथ से छीन कर मारती है, कहीं न कहीं महाराष्ट्र में क़ानून व्यवस्था लचर हो गई है."
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी घटना का वीडियो ट्वीट किया और लिखा, "महाराष्ट्र के पालघर में 2 संत और उनके ड्राइवर को बड़े ही बेरहमी से लिंचिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया. ये घटना वीरवार की है. आज तक सारे लिबरल पूरी तरह से ख़ामोश हैं. कोई लोकतंत्र या संविधान की दुहाई नहीं दे रहा."
सीएमओ के ट्वीट के बाद शिव सेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने भी सफाई देते हुए ट्वीट किया कि इस तरह के अपराधों को महाराष्ट्र सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।