होम योगी ने कोरोना को 5 जिलों में हराया, सभी संक्रमित लोगों को सकुशल घर पहुंचाया
योगी ने कोरोना को 5 जिलों में हराया, सभी संक्रमित लोगों को सकुशल घर पहुंचाया
एकतरफ जहां देशभर में कोरोना (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश (UP corona) के लिए थोड़ी राहत की खबर है. राज्य के 5 जिले ऐसे हैं, जिनके सभी कोरोना (Covid-19) पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. इस प्रकार ये पांच जिले कोरोना फ्री हो गए हैं. यूपी में अब तक कुल 846 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं.
प्रयागराज में अब तक मिले एकमात्र कोरोना पॉजिटिव मरीज की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है. तबलीगी जमात में शामिल होने के बाद प्रयागराज पहुंचे इंडोनेशिया के इस जमाती को रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मस्जिद से पुलिस ने ढूंढा था. पहले उसे क्वॉरंटाइन सेंटर भेजा गया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डॉक्टरों ने तीसरी रिपोर्ट के लिए सैंपल गुरुवार को लैब भेजे थे, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.
इसी तरह से प्रतापगढ़ जिले के कुल छह लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया था. तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटे इन सभी लोगों को 7 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 15 अप्रैल को कराए गए Covid-19 टेस्ट में इन सभी लोगों को निगेटिव पाया गया. 17अप्रैल को इन सभी की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है. इसके अलावा जिले में इन छह के अलावा नए मामले भी सामने नहीं आए हैं. जिले में दो सौ से ज्यादा लोगों के टेस्ट कराए जा चुके हैं.
पूर्वांचल के महाराजगंज जिले में तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटे 6 जमातियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. 17 अप्रैल को इन सभी की तीसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई. जिसके बाद महाराजगंज जिला कोरोना मुक्त हो गया. जिले में कुल 21 जमातियों के नमूने भेजे गए थे. 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. बाद में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई. अब तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है.
पीलीभीत में कोरोना के दो ही मरीज थे और दोनों मां-बेटे थे. सीमित संसाधनों के बावजूद इन सरकारी डॉक्टरों ने कोरोना को हराकर दिखा दिया. इसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जिले को बधाई देने से नहीं चूके. पीलीभीत के डॉक्टरों की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है कि उन्होंने कोरोना पॉजिटिव 73 वर्षीय महिला को स्वस्थ करने में सफलता हासिल की जबकि कोविड-19 का सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों को होता है. उन्हें 8 अप्रैल को डिस्चार्ज किया गया जबकि उनके बेटे को पहली ही डिस्चार्ज किया गया था.
वहीं पश्चिमी यूपी के हाथरस में कुल चार लोगों को कोरोना पाॉजिटिव पाया गया था. कई रिपोर्ट्स निगेटिव आने के बाद इन्हें आइसोलेशन सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया है. इस प्रकार हाथरस भी कोरोना फ्री जिलों की सूची में आ गया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।