होम पड़ोसी राज्य में महामारी का कहर, गोवा ने ऐसे कोरोना को दी मात

Alert Star Digital Team Apr 20, 2020 12:57 AM

पड़ोसी राज्य में महामारी का कहर, गोवा ने ऐसे कोरोना को दी मात

पड़ोसी राज्य में महामारी का कहर, गोवा ने ऐसे कोरोना को दी मात

पड़ोसी राज्य में महामारी का कहर, गोवा ने ऐसे कोरोना को दी मात

कोरोना वायरस ने देश के जिस राज्य में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है, वह राज्य महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 552 नए केस सामने आए हैं और कोविड-19 के शिकार मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. यहां कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4200 हो गई है, जो देश के किसी भी राज्य से ज्यादा है. लेकिन महाराष्ट्र से ही सटे छोटे राज्य गोवा ने कोरोना के खिलाफ जंग को जीत लिया है. गोवा कोरोना को मात देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है और अब यहां एक भी कोरोना मरीज नहीं है.

गोवा रविवार को कोरोना वायरस मुक्त हो गया. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ऐलान किया कि राज्य में कोरोना संक्रमण के एक भी सक्रिय केस नहीं हैं. पहले से जो 7 लोग संक्रमित थे, वे पूरी तरह से ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं. लगातार लोगों का टेस्ट किया जा रहा है, लेकिन संक्रमण का फैलाव नहीं हुआ है. समय रहते ही गोवा ने यह जंग जीत ली है.

गोवा उन राज्यों में से एक था, जिसने लॉकडाउन का पालन तब से किया, जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया. उससे पहले भी गोवा अपने यहां आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग और होम क्वारनटीन की प्रक्रिया पर आगे बढ़ काम करना शुरू कर दिया था.

कैसे कोरोना फ्री हुआ गोवा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था. 23 और 24 मार्च को गोवा ने इस कर्फ्यू को बढ़ा दिया था. राज्य में लोगों को बाहर निकलकर आने की मनाही थी, लोग अपने-अपने घरों में आइसोलेट रह रहे थे. बाहर से गोवा आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा रही थी, थर्मल टेस्ट किया जा रहा था. संक्रमण बढ़ा तो सीएम प्रमोद सावंत ने यह तय किया कि राज्य की सीमाओं को सील करना ज्यादा जरूरी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)