होम कोरोनावायरस को हरा कर जब विजेता की तरह लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन
कोरोनावायरस को हरा कर जब विजेता की तरह लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन
कोरोना महामारी की वजह से ब्रिटेन में हर दिन मौत के आंकड़े में इज़ाफ़ा हो रहा था. कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अपनी पकड़ बनाए हुए थे. लेकिन 26 मार्च को ये खबर दुनिया में सुर्खियों में तब्दील हो गई कि ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन की कोविड 19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. इसके बाद जॉनसन सेल्फ-आइसोलेशन में चले गए. 10 डाउनिंसग स्ट्रीट में मौजूद प्रधानमंत्री कार्यालय से ही कोरोना संकट से निपटने में देश की कमान संभाले हुए थे. द गार्डियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2 अप्रैल को वो लंच टाइम के वक्त पत्रकारों से रूबरु होते हैं. उस वक्त उनके भीतर कोविड 19 के हल्के लक्षण दिख रहे होते हैं. लेकिन तापमान बढ़ा होता है. तब ऐसा किसी को ये अंदेशा नहीं था कि जॉनसन किसी बड़ी दिक्कत में फंसने जा रहे हैं. जो लक्षण उनके भीतर थे वो बहुत ही सामान्य थे. हालांकि शरीर की कंपकंपाहट को महसूस किया जा सकता था. लेकिन मेडिकल जांच के बाद एक उम्मीद ये थी कि शायद अगले दिन वो सेल्फ-आइसोलेशन से बाहर आ जाएं.
2 अप्रैल को रात 8 बजे पीएम बोरिस जॉनसन NHS के लिए ताली बजाकर हौसला बढ़ाते हैं. 3 अप्रैल को एक वीडियो जारी कर देश की जनता से वीकेंड पर घर में रहने की अपील करते हैं. साथ ही बताते हैं कि उन्हें अभी भी तापमान है और उनके आइसोलेशन का आठवां दिन है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।