होम जो छूट गए हैं, उन्हें भी मिले मदद: प्रियंका गांधी
जो छूट गए हैं, उन्हें भी मिले मदद: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश सरकार से मनरेगा मजदूरों के लिए आर्थिक पैकेज के ऐलान और अपंजीकृत मजदूरों को भी आर्थिक मदद की गारंटी देने की मांग करते हुए इस सिलसिले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ने पत्र में कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने ज्यादातर क्षेत्रों की कमर तोड़ दी है। नतीजतन देश और प्रदेश में एक आर्थिक आपातकाल की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि अब भी बहुत मजदूर परिवारों को राशन और नकदी की किल्लत है। काफी मजदूरों का पंजीकरण न होने से उन्हें किसी भी राहत योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे अपंजीकृत मजदूरों को भी आर्थिक मदद की गारंटी दी जाए। साथ ही जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें भी राशन देने की गारंटी मिले।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।