होम दुनिया के कई देश अभी भी कोरोना वायरस से दूर
दुनिया के कई देश अभी भी कोरोना वायरस से दूर
दुनिया के लगभग हर हिस्से तक कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंच चुका है। बस अब कुछ ही देश ऐसे हैं, जहां पर इस वायरस ने अभी तक दस्तक नहीं दी है और कोई भी मामला सामने नहीं आया है। देश के 28 राज्यों में सिक्किम इकलौता राज्य है, जहां पर अभी तक कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके पीछे सिक्किम द्वारा बहुत जल्द उठाए गए उपाय शामिल हैं।
उधर, दुनिया की बात करें तो दुनिया के 213 देशों में कोरोना संक्रमण पहुंच चुका है। साथ ही कई देश ऐसे हैं जहां पर एक भी मामला सामने नहीं आया है। इनमें तुर्कमेनिस्तान, उत्तर कोरिया, कोमोरोस, किरीबाती, लेसोटो, मार्शल आइलैंड, माइक्रोनेशिया, नोरू, जैसे देश शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ देश ऐसे हैं, जहां पर 100 से अधिक मामले सामने आने के बाद भी एक भी मौत नहीं हुई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।