होम 13 दिनों में रिकॉर्ड 5 करोड़ डाउनलोड किया जाने वाला विश्व का पहला एप
13 दिनों में रिकॉर्ड 5 करोड़ डाउनलोड किया जाने वाला विश्व का पहला एप
कोरोना संक्रमितों पर नजर रखने व उनकी पहचान करने के लिए सरकार की तरफ से लांच किए गए आरोग्य सेतु एप ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अरोग्य सेतु एप ऐसा पहला एप बना है जिसको 13 दिनों के भीतर सबसे तेजी से पांच करोड़ डाउनलोड किया गया है।
कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद ही सभी स्मार्टफोन रखने वालों से इस एप को डाउनलोड करने की अपील की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान लोगों से आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने की अपील की थी। अरोग्य सेतु एप अपने आसपास आने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के बारे में सावधान करता है। साथ ही संक्रमण के खतरे के स्तर को भी बताता है।
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘टेलीफोन को पांच करोड़ लोगों तक पहुंचने में 75 साल लगे, रेडियो को 38 साल, टेलीविजन को 13 साल, इंटरनेट को चार साल, फेसबुक को 19 महीने और पोकेमॉन गो को 19 दिन। लेकिन, कोरोना से लड़ाई के लिए लांच किए गए देश के पहले आरोग्य सेतु एप को पांच करोड़ लोगों तक पहुंचने में सिर्फ 13 दिन लगे जो एक विश्व रिकॉर्ड है।’
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।