होम कार्ड हो या ना हो, सभी को दें राशन, न तो कोई भूखा रहे न भूखा सोए
कार्ड हो या ना हो, सभी को दें राशन, न तो कोई भूखा रहे न भूखा सोए'
उत्तर प्रदेश में जारी लॉकडाउन के चलते गरीबों तक पहुंचने वाली सुविधाओं की काउंसलिंग खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोज कर रहे हैं। इस क्रम में सीएम योगी ने आज भी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि गरीबों को खाद्यान्न की कमी नहीं होनी चाहिए। जरूरतमंद को राशन और खाना मिलना चाहिए, चाहे उसके पास राशन और आधार कार्ड हो या न हो।
सीएम ने शुक्रवार को लोक भवन में हुई बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में कोई भी गरीब भूखा नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी किचेन से जरूरतमंदों में और शेल्टर होम्स के निराश्रितों में पहले की भांति ही बेहतर ढंग से सबको भोजन मिलता रहे। यह सुनिश्चित होता रहे कि प्रदेश में न तो कोई भूखा रहे न भूखा सोए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।